Good news : इस कंपनी ने अपने डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 1 मई 2026 तय कर दी है । इस डीमर्जर के तहत निवेशकों को वेदांता के हर एक शेयर पर चार अलग-अलग कंपनियों के शेयर मिलेंगे । यह योजना निवेशकों के लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है।
शेयर खरीदने का आखिरी मौका
29 अप्रैल 2026 Vedanta के शेयर खरीदने की आखिरी तारीख है । भारतीय शेयर बाजार में टी प्लस वन सेटलमेंट सिस्टम के कारण 29 अप्रैल तक खरीदे गए शेयर ही 1 मई को डीमैट अकाउंट में दिखेंगे । 30 अप्रैल से शेयर एक्स-डीमर्जर के आधार पर ट्रेड होने लगेंगे । 1 मई को शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी ।
Read More : Suzlon Energy Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035
किन कंपनियों के मिलेंगे शेयर
Vedanta के शेयरधारकों को वन इज टू वन के अनुपात में चार कंपनियों के शेयर मिलेंगे । पहली Vedanta एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड है । दूसरी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड है जिसका नाम बदलकर वेदांता पावर लिमिटेड किया जाएगा । तीसरी माल्को एनर्जी लिमिटेड है जिसे वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड नाम दिया जाएगा । चौथी कंपनी वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड होगी ।
Read More : ₹10 वाले छोटकू शेयर ने दिया महीने भर में 100% का रिटर्न! अब कंपनी ने दी एक और बड़ी Good News …
शेयर की कीमत में जबरदस्त तेजी
Vedanta के शेयर में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है । 28 अप्रैल 2026 को शेयर की कीमत 739.30 रुपये के स्तर पर रही । पिछले छह महीने में शेयर में 45 फीसदी की तेजी आई है । साल 2026 में अब तक शेयर 24 फीसदी उछल चुका है । पिछले एक साल में तो शेयर में 80 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखा गया है ।
लिस्टिंग कब होगी
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार नई कंपनियों की लिस्टिंग में चार से आठ हफ्ते का समय लग सकता है । यह पूरी तरह से नियामक मंजूरी और ऑपरेशनल तैयारियों पर निर्भर करेगा । दिसंबर 2025 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने इस डीमर्जर प्लान को मंजूरी दे दी थी ।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।







